Home Featured तापमान में हुए वृद्धि के कारण विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन।
Featured - मुख्य - April 26, 2025

तापमान में हुए वृद्धि के कारण विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन।

दरभंगा: राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिले के तापमान में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ रही है । विद्यालय जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Advertisement

राजीव रौशन जिला दंडाधिकारी दरभंगा ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को (प्राइमरी स्कूल से आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) पूर्वाहन 11:00 बजे तक के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है । अब विद्यालयों का संचालन 11:00 बजे पूर्वाह्न तक ही होगा ।विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि उक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनः निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 30 अप्रैल 20 25 तक लागू रहेगा।

Advertisement

जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन, सभी अनुमंडल अधिकारी,जिला प्रोग्राम अधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी को नए आदेश का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया है।

Share