Home Featured तारालाही में गोलीबारी से फैली दहशत।

तारालाही में गोलीबारी से फैली दहशत।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरा मामला शराब तस्करी से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गोली चली है।

Advertisement

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने तारालाही के मंगल साह के पुत्र ऋषि कुमार पर दो गोली दाग दी, लेकिन ऋषि बाल-बाल बच गया। गोली चलाने वाला युवक ओझौल गांव की तरफ भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किये हैं।

Advertisement

हालांकि इस घटना के संबंध में अभी पुलिस अनुसंधान की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस ऋषि को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई है। प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि तरालाही में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके से दो खोखे बरामद किये गये हैं। मामले के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

Share