Home Featured तालाब नुमा गड्ढे से उफनाती मिली लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त।

तालाब नुमा गड्ढे से उफनाती मिली लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त।

दरभंगा: फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव के करमिहा चौर के तालाब नुमा गड्ढे से पुलिस ने एक शव बरामद किया हैं। शव मिलने की सूचना के बाद कई गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। फेकला थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गढ़े में एक लाश उफना रही है।

Advertisement

इस सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष तृषा सेन घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंची। गड्ढे में लाश उफनाते देखा, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उस गड्ढे से लाश निकाला जाय। थानाध्यक्ष ने जेसीबी मंगाया और लाश को निकलवाने के बाद कब्जे में लिया। वहां एकत्रित भीड़ तरह-तरह की चर्चा करने लगी। लाश की पहचान नहीं हो सकी हैं। उक्त लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस लाश के बारे में कुछ भी बताना सही नहीं होगा। फिलहाल लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर पता चलेगा कि हत्या हैं या कुछ और। उन्होंने कहा कि फिलहाल लाश के पहचान के लिए कोशिश की जा रही है।

Advertisement
Share