Home Featured तेज रफ्तार ट्रैक्टर के रौंदने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के रौंदने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर।

दरभंगा: जिले के सकतपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन नाबालिग लड़कों को रौंद दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान ओम साहू(15) और दीपक साहू(24) के तौर पर हुई है।

Advertisement

विरोध में ग्रामीणों ने ठेंगहा-महिमान मार्ग को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर बीच रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना लालपट्टी गांव की है।

Advertisement

परिजन वसंत साहू ने बताया कि तीनों लड़के बाइक से भोज खाने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़।

Advertisement

ड्राइवर मो. सोहेब नाबालिग है। उसने बताया कि कम पैसे में काम पर रखा गया है। ट्रैक्टर सिकंदर यादव का है जो ईंट भट्‌ठे पर रहता है। जाम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

Advertisement

वहीं, मृतक की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब भाई तो वापस नहीं आएगा, लेकिन न्याय मिलना चाहिए।

Share