Home Featured तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने जाले-अतरवेल-भरवाड़ा रोड को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के धनवाड़ा वार्ड-4 निवासी लालधारी दास(65) के तौर पर हुई है। मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। चार बेटे हैं, सभी को शादी हो चुकी है। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पनिसल्ला चौक की है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शी हन्ना ने बताया कि लालधारी रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी गलती ड्राइवर की है। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन सूरज कुमार और सुरेंद्र ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement

सड़क जाम की सूचना पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Advertisement

एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। वाहन मालिक और ड्राइवर की तलाश की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share