
तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत।
दरभंगा: बाइक की ठोकर से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंगिया निवासी शंकर सदा की तीन वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत सोमवार की देर रात इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के परिजन ने बताया कि सोमवार को वह अपने पिता के साथ मेला देखने बासुदेवपुर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी।
ठोकर लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


