Home Featured तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम।

तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम।

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवन-शंकरपुर चौक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

Advertisement

मृतक की पहचान भरतपुर गांव के वार्ड-11 निवासी रामा राम (35) के रूप में की गई है, जो बर्फ बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रामा राम के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। वहीं हादसे में घायल नरेश साह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को हटवाया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालकों पर कोई रोक-टोक नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।

Advertisement
Share