
तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत।
दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र के शिशो चौक पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने न्यू शिशो पश्चिमी निवासी अभिलेष ठाकुर को टक्कर मार दी। वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी, पूर्व मुख्य शमशे आलम खां सहित अन्य लोगों का बताया कि कार दरभंगा की ओर से आ रही थी।

टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग निकला। करीब 10:30 बजे वही कार कमतौल की ओर से लौटते हुए फिर दरभंगा की ओर जाती दिखी। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया और मब्बी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही मब्बी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी फुल देवी के फर्दबयान पर यातायात थाना में केस दर्ज हुआ।


