Home Featured तो क्या पर्यवेक्षण गृह में चल रहा रंगदारी का खेल! परिजनों ने किये चौकाने वाले खुलासे।

तो क्या पर्यवेक्षण गृह में चल रहा रंगदारी का खेल! परिजनों ने किये चौकाने वाले खुलासे।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: शुक्रवार की देर शाम लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह में एक बंदी की मौत के बाद के बाद परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसने प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थानाक्षेत्र के टेहटा गांव निवासी अमरजीत कुमार से पर्यवेक्षण गृह के अंदर पैसे की मांग की जाती थी। उसके भाई ने फोन पर पैसे भेजे भी थे। आखरी बार उसने 30 मार्च को 600 रुपये भेजे थे। पुनः पैसे की मांग की गयी थी, परंतु पैसे भेजने में देर हुआ और जबतक वह पैसे भेजता अमरजीत के मौत की खबर आ गयी। मृतक अमरजीत के भाई ने मीडिया और प्रशासन के सामने दो मोबाइल नम्बरो का भी खुलासा किया है, जिसपर पैसे मंगाए गए थे।

Advertisement

वहीं मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि अमरजीत के पिता एक दिन पहले मिलने गए थे। उसने अपने पिता से कहा था कि जल्दी बेल करवा लीजिए नहीं तो हम नहीं बचेंगे।

Advertisement

मृतक के भाई ने बताया कि पैसे मंगने केलिए जिस नम्बर से अमरजीत ने कॉल किया था, उसपर कॉल किया गया तो कॉल उठाने वाले ने बताया कि वह पर्यवेक्षण गृह के अंदर से ही बोल रहा है। उस मोबाइल पर दुबारा कॉल न करें। सुरक्षाकर्मियों ने अमरजीत के साथ मारपीट किया है और उसे हॉस्पिटल ले गए हैं।

Advertisement

बताते चलें कि अमरजीत की उम्र 20 वर्ष से अधिक होने की बात भी सामने आयी है। ऐसे में उसे किस प्रकार पर्यवेक्षण गृह में रखा गया था, ये भी बड़ा सवाल था। साथ ही मोबाइल से कॉल करने और मोबाइल से पैसे मंगाने जैसे गंभीर आरोप सामने आने पर एक बड़ा खेल अंदर ही अंदर चलने की कहानी भी बयां कर रही है। बिना विभागीय कर्मियों के संलिप्तता के इतना बड़ा खेल चलना भी संभव प्रतीत नहीं होता है।

Advertisement

ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच कबतक पूरी होती है और किस स्तर के सिस्टम को बेनकाब करने का साहस प्रशासन की तरफ से दिखाया जा सकता है।

Advertisement
Share