Home Featured दयानंद पासवान बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष। 
Featured - मुख्य - April 2, 2025

दयानंद पासवान बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष। 

दरभंगा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को पत्र जारी कर दयानंद पासवान को दरभंगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया। इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisement

दयानंद पासवान लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। छात्र जीवन में वे कल्याण छात्रावास के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। बहादुरपुर प्रखंड के बसतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। उनके बड़े चाचा स्व रामभगत पासवान रोसड़ा से सांसद रहे।

Advertisement

दयानंद कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने कहा कि दयानंद के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम चौधरी के कार्यों की सराहना भी की। पूर्व मेयर अजय कुमार जालान, कांग्रेस नेता डॉ. मशकूर उसमानी, पूर्व मेयर नाज़िया हसन, प्रदेश प्रतिनिधि पं. रामनारायण झा, मिथिलेश चौधरी, डॉ. नागेश्वर पंजियार, रेयाज अली खां, रामपुकार चौधरी, परमानंद झा, मीतू कुमारी आदि ने बधाई दी।

Advertisement
Share