Home Featured दरभंगा-अजमेर के बीच अमृत भारत ट्रेन शीघ्र, रेल मंत्री से मिले सांसद।
Featured - मुख्य - September 23, 2025

दरभंगा-अजमेर के बीच अमृत भारत ट्रेन शीघ्र, रेल मंत्री से मिले सांसद।

दरभंगा: मिथिला की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। भाजपा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा से अजमेर के बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उठाई जा रही उनकी मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकार कर लिया है और अब औपचारिकताएं पूरी होते ही ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

रेल मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा को रेलवे कनेक्टिविटी का केंद्र-बिंदु बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने रेल मंत्री के साथ दरभंगा सहित मिथिला की महत्वपूर्ण निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा की।सांसद ने जानकारी दी कि उन्होंने दरभंगा रेलवे स्टेशन को 335 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने वाले कार्यों की धीमी रफ्तार पर असंतोष प्रकट किया है। इसके लिए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम को स्पीड बढ़ाने का निर्देश देने को भी कहा गया है।

Advertisement

सांसद ने साफ किया कि यदि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारी सुस्ती दिखाते हैं तो उनके खिलाफ मंत्रालय स्तर पर कार्रवाई की पहल की जाएगी। ज्ञात हो कि यह परियोजना 21 अप्रैल 2025 को शुरू की गई थी और इसे 2028 तक पूरा किया जाना है।डॉ. ठाकुर ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि दरभंगा को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने के कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

चर्चा के क्रम में सांसद ने लहेरियासराय-सहरसा तथा लहेरियासराय-मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन, शीशो बाईपास स्टेशन पर वाशिंग पिट और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण जैसे प्रस्ताव भी रखे।सांसद ने जोर देकर कहा कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगरों के लिए अमृत भारत और नमो भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों की शुरुआत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मिथिला को हाईटेक रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में गंभीर और संवेदनशील पहल की जा रही है।

Advertisement

Share