Home Featured दरभंगा के प्रभाकर झा बने ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।
Featured - मुख्य - July 27, 2025

दरभंगा के प्रभाकर झा बने ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।

दरभंगा: ब्राह्मण समाज के संगठन ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दरभंगा निवासी प्रभाकर झा को नियुक्त किया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही दरभंगा समेत आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisement

स्थानीय स्तर पर प्रभाकर झा की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

Advertisement

बधाई देने वालों में कैलाश चौधरी, रंजीत झा, राजीव झा, कन्हैया चौधरी, रॉकी झा, कुमार मदन मोहन, मनोहर झा, मृणालिनी झा, कामिनी झा, बिमलेश झा, सुमित झा, सुजीत चौधरी, आशीष मिश्रा, पवन रॉय, प्रदीप चौधरी एवं रमेश झा आदि बप्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisement

सभी ने विश्वास जताया कि प्रभाकर झा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी और मजबूत होगी।

Share