
दरभंगा को मिलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय, डीएम ने की चिह्नित भूमि का निरीक्षण।
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को बहादुरपुर प्रखंड स्थित बलिया मौजा में केंद्रीय विद्यालय-3 के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। यह भूमि एम्स के समीप स्थित है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जिले में तीसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए पांच एकड़ सरकारी भूमि की मांग की गई थी। इसी क्रम में हनुमाननगर प्रखंड के कोलहंटा पटोरी गांव में केंद्रीय विद्यालय-2 के लिए भी संभावित भूमि का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि दो नए केंद्रीय विद्यालयों की स्था

पना हेतु भूमि का चयन किया जा चुका है। जल्द ही विद्यालय भवनों के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

