Home Featured दरभंगा जिला कांग्रेस में चार नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, “भागीदारी के आधार पर हिस्सेदारी” की रणनीति पर अमल।
Featured - मुख्य - July 20, 2025

दरभंगा जिला कांग्रेस में चार नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, “भागीदारी के आधार पर हिस्सेदारी” की रणनीति पर अमल।

दरभंगा: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज्यभर में नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति के क्रम में दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी में चार नए प्रवक्ताओं की घोषणा की गई है। जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश्वर राय, मिथिलेश पासवान, डॉ. सुरेश राम और हसमत अली अंसारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं मोहम्मद असलम को पूर्ववत जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता के पद पर बनाए रखा गया है।

Advertisement

इस संबंध में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान ने औपचारिक रूप से इन नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राहुल गांधी के “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत पर आधारित है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि संगठन सभी वर्गों की सहभागिता से और अधिक मजबूत हो सके।

Advertisement

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता डॉ. जमाल हसन, कन्हैया झा, राघवेंद्र कुमार, शाहिद अली सहित अन्य नेताओं ने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने नए प्रवक्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, सह प्रभारी सुशील पासी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार विधानमंडल में कांग्रेस नेता शकील अहमद खां, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Share