
दरभंगा डीआईजी स्वप्ना गौतम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, मनोज तिवारी नए डीआईजी।
दरभंगा: बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 81 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े स्तर के तबादले में मिथिला क्षेत्र और दरभंगा से जुड़े कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है।

मिथिला क्षेत्र दरभंगा की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुमति दे दी गई है। हालांकि उन्हें पटना एससीआरबी बिहार पटना के गैर-संवर्गीय पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है। उनके स्थान पर सीवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी को प्रमोशन देते हुए मिथिला क्षेत्र का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में मनोज कुमार तिवारी के प्रमोशन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इसी क्रम में दरभंगा के ग्रामीण एसपी आलोक कुमार को पटना पुलिस मुख्यालय में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।
वहीं सिवान में बिहार विशेष सशस्त्र बल (बीएमपी-13) के समादेष्टा पूरन कुमार झा को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा रवीश कुमार को बीएमपी-13 का नया समादेष्टा नियुक्त किया गया है।सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथों में चली गई है।

