Home Featured दरभंगा ने पूरे किए 152 वर्ष, मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ।
Featured - मुख्य - December 30, 2025

दरभंगा ने पूरे किए 152 वर्ष, मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ।

दरभंगा: मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा आज बुधवार को 152 वर्ष का हो गया। 31 दिसंबर 1875 को ब्रिटिश शासनकाल में बंगाल प्रेसिडेंसी सरकार ने दरभंगा को तिरहुत से अलग कर स्वतंत्र जिला घोषित किया था। तभी से यह दिन जिला स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।152वां स्थापना दिवस जिलेवासियों के लिए गौरव का क्षण लेकर आया है। प्रशासन द्वारा इस अवसर को यादगार बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रमों की भव्य रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं, विभागीय प्रदर्शनियों, विशेष स्वच्छता अभियान और स्मारिका विमोचन जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

Advertisement

प्रमुख कार्यक्रम लहेरियासराय ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार मिथिला की परंपरा और कला-संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।दरभंगा का इतिहास 16वीं सदी के दरभंगा राज से जुड़ा है, जब यह मिथिला की बौद्धिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध हुआ। संस्कृत, मैथिली, दर्शन, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में दरभंगा ने देश को अनेक विद्वान दिए। वर्ष 1845 में दरभंगा सदर को अनुमंडल का दर्जा मिला, जबकि 1875 में यह स्वतंत्र जिला बना। आज दरभंगा शिक्षा, संस्कृति और कृषि के क्षेत्र में उत्तर बिहार का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Share