Home मुख्य दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी के 5 बाइक, दो लैपटॉप और दर्जन भर साईकिल बरामद, दो आग्नेयास्त्र सहित तीन गिरफ्तार।
मुख्य - July 27, 2016

दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी के 5 बाइक, दो लैपटॉप और दर्जन भर साईकिल बरामद, दो आग्नेयास्त्र सहित तीन गिरफ्तार।

FB_IMG_1469637528808

दरभंगा : पुलिस ने आज एक व्यक्ति के पास से दो अग्नेयास्त्र बरामद किया है. उस पर मोटरसाईकिल चोरी का आरोप है. दरभंगा-बहेड़ी पथ में लोहिया चरण सिंह कॉलेज के समीप लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने पत्रकारों को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला कि मो. नसीम भपुरा गांव का रहने वाला है जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ता है. पूछताछ में उसने मोटरसाईकिल चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा इसके स्वीकारोक्त बयान के आधार पर एक पल्सर मोटरसाईकिल दिलावरपुर से, दो यामाहा मोटरसाई गंगासागर के मनोहर उर्फ छोटू के घर से, तीन बेंता थाना के कपिल के यहां से, दो मोटरसाईकिल एक डिस्कवर और यामाहा भी बरामद हुआ. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह साईकिल चोरी भी करता था. उस आधार पर खुटवारा में छापामारी की गई और दिनेश ठाकुर की साईकिल दुकान से एक दर्जन साईकिल और एक दर्जन साईकिल के पार्ट बरामद किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी बहादुरपुर थाना में साईकिल चोरी के मामले में जेल गया था. उन्होंने बताया कि नसीम के बयान के आधार पर दो चोरी का लैपटॉप भी बरामद किया गया. छापामारी दल में एएसपी दिलनवाज अहमद, पुलिस निरीक्षक देवानंद राउत, फेकला ओपी प्रभारी कृष्ण चन्द्र भारती, पतोर ओपी प्रभारी पवन कुमार, बेंता ओपी प्रभारी सुरेन्द्र पासवान, स.अ.नि. महेन्द्र प्रसाद और सुरेन्द्र यादव शामिल थे. गिरफ्तार नसीम, मनोहर कुमार और दिनेश ठाकुर का अपराधिक इतिहास है और इनके विरूद्ध सिंहवाड़ा, बहादुरपुर, विश्वविद्यालय और नगर थाना में आधे दर्जन मामले दर्ज है. इस संबंध में बहादुरपुर थाना में कांड संख्या- 296/16 दर्ज किया गया है.

Share

Leave a Reply