Home Featured दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त बने हिमांशु कुमार राय।
Featured - मुख्य - December 15, 2025

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त बने हिमांशु कुमार राय।

दरभंगा: प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार लेने के बाद उन्होंने प्रमंडल के वरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय योजनाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया।आयुक्त ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा प्रमंडल बिहार का महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित क्षेत्र है। यहां की प्रशासनिक, सामाजिक व आर्थिक जिम्मेदारियां अत्यंत गंभीर हैं। राज्य सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की प्रतिबद्धता जताई। आम नागरिकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन सतर्क रहेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन जैसे क्षेत्रों में प्रमंडल की विशेष पहचान है। इनके विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, मधुबनी के आनंद शर्मा तथा समस्तीपुर के रौशन कुशवाहा ने जल-जीवन-हरियाली के प्रतीक पौधे भेंट कर आयुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्रा, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, आरटीए सचिव मनोज कुमार, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Share