Home Featured दरभंगा में ठंड के मद्देनजर स्कूल-कोचिंग का समय बदला: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं।
Featured - मुख्य - January 12, 2026

दरभंगा में ठंड के मद्देनजर स्कूल-कोचिंग का समय बदला: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं।

दरभंगा: जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार 13 जनवरी 2026 से दरभंगा जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) तथा कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक पर्याप्त सावधानी के साथ संचालित की जा सकेंगी।

विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन व प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे उक्त आदेश के अनुरूप समय-सारिणी का पुनर्निर्धारण करें। हालांकि, प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का आयोजन इससे अप्रभावित रहेगा। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Share