Home मुख्य दरभंगा में फिर आया दलित महिला के साथ अत्याचार का मामला।
मुख्य - July 31, 2016

दरभंगा में फिर आया दलित महिला के साथ अत्याचार का मामला।

unnamed (6)

दरभंगा: गत 16 जुलाई को पैठान कबइ में दलित महिला के साथ अत्याचार का मामला थमा भी नही था कि फिर जिला में एक और दलित महिला पर अत्याचार का मामला सामने आया गया। दरभंगा के बहेड़ा थाने के पीपरा गांव में दबंगों एक दलित महिला को नग्न कर पीटा तथा मुंह में पेशाब करने की कोशिश की। दबंगों के डर से महिला ने गांव छोड़ दिया था, लेकिन अब उसने घटना की एफआइआर दर्ज करा दी है।
पीडि़ता के मुताबिक, उसका पति अजय पासवान गुजरात में मजदूरी करता है। घटना की रात आरोपी महिला ने एफआइआर में गांव के डोमू यादव, संतोष यादव, बचेलाल यादव समेत अन्य पर घर में घुस कपड़े उतारकर पीटने व पेशाब पिलाने के प्रयास समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मुंह में पेशाब करने की कोशिश की। दबंगों ने बात आगे बढ़ाने पर हत्या की धमकी दी। उसके अनुसार दबंगों ने उसके डायन होने के शक में बुरा हाल किया। गांव में कुछ लड़कों के बीमार पडने के बाद महिला को डायन बताया गया था।सभी आरोपी फरार हैं।

Share

Leave a Reply