
दरभंगा में फिर चली गोली, महिला सहित दो घायल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: पता नहीं दरभंगा को किसकी नजर लग गयी है। बात बात में गोली चलने लगी है। लगता है मानो पुलिस का डर अपराधियों में समाप्त सा हो गया है।

ताजा मामला बिरौल थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव का सामने आया है, जहां आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायल देवर भाभी बताये जाते हैं। फिलहाल दोनों का ईलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल महिला सुनीता देवी के पति शत्रुघन चौधरी ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब चार बजे घटी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके ग्रामीण बेचन चौधरी के बेटे की शादी थी। उनलोगों ने बीच सड़क पर डीजे लगाया हुआ था। टेम्पो से लौटते समय शत्रुघन चौधरी ने डीजे को सड़क से हटाने को कहा। इसी को लेकर बेचन चौधरी एवं उनके साथ मौजूद लोगों ने गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे।

शत्रुधन चौधरी ने बताया कि बुधवार को उनका भाई नन्दन चौधरी उड़ीसा से लौटा। इस बीच सोमवार को हुए घटना की खुन्नस को लेकर बेचन चौधरी, मनोज चौधरी, गणेश चौधरी एवं अन्य लोग शत्रुधन चौधरी के घर पहुंचकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। इसी बीच बेचन चौधरी ने गोली चला दी। गोली नंदन चौधरी के हथेली में लगते हुए शत्रुधन चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के जांघ में जा लगा।

गोली लगने के बाद घायलों के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता देख सभी आरोपी भाग निकले।

