Home Featured दरभंगा में ब्राह्मण समाज की दशा पर गंभीर विमर्श, सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता का आह्वान।
Featured - मुख्य - July 20, 2025

दरभंगा में ब्राह्मण समाज की दशा पर गंभीर विमर्श, सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता का आह्वान।

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की दरभंगा इकाई के तत्वावधान में रविवार को ब्राह्मण समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बलभद्रपुर, वार्ड संख्या-44 स्थित ब्राह्मण महासभा प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. देव नारायण झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement

अपने संबोधन में प्रो. झा ने कहा कि ब्राह्मण केवल जाति नहीं, बल्कि वह विद्या और तप का प्रतीक होता है। यदि किसी में ज्ञान और तप का अभाव है, तो वह केवल नाम मात्र का ब्राह्मण रह जाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान का देवता ब्राह्मण है, जो समाज को आचार, विचार, रहन-सहन और धर्म का मार्ग दिखाता है। आज जब समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, तब ब्राह्मणों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Advertisement

परिचर्चा को संबोधित करते हुए डॉ. मिथिलेश झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने उत्थान के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। वहीं डॉ. पूनम कुमारी मिश्रा ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए उनके लिए विशेष पहल की आवश्यकता बताई। डॉ. सी एस झा ने चिंता जताई कि आजादी के बाद देश की राजनीति में ब्राह्मणों की प्रभावी उपस्थिति थी, लेकिन आज उनकी संख्या नगण्य हो गई है। राजनीतिक रूप से समाज को हाशिये पर धकेला जा रहा है।

Advertisement

फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर एकजुट होकर अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उद्भट मिश्र और डॉ. आनंद झा ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. मृदुल शुक्ला, फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं चिकित्सक वर्ग के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में मनोज कुमार झा, अभयानंद झा, अवधेश कुमार मुन्ना, मणिकांत मिश्रा, प्रशांत कुमार, प्रदीप ठाकुर, कृष्णमोहन झा, रामनारायण ठाकुर, हेमंत झा, आदित्य नारायण मन्ना, एडवोकेट अमरेंद्र कुमार, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. एसी मिश्रा, डॉ. एसएन झा, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. गौरीशंकर झा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. आर.के. पाठक सहित कई गणमान्यजन शामिल रहे।

Share