Home Featured दरभंगा में महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर भव्य स्मृति समारोह, मंत्री ने पार्क-प्रतिमा की घोषणा की।
Featured - मुख्य - January 19, 2026

दरभंगा में महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर भव्य स्मृति समारोह, मंत्री ने पार्क-प्रतिमा की घोषणा की।

दरभंगा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में लहेरियासराय ऑडिटोरियम में महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर भव्य स्मृति समारोह आयोजित किया गया। इससे पहले प्रेक्षा गृह से लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों क्षत्रिय और क्षत्राणीय समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

महाराणा प्रताप अमर रहें’ के उद्घोषों से पूरा इलाका गूंज उठा।मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म के प्रतीक हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए।बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने महाराणा प्रताप के सिद्धांतों पर अडिग रहने की सीख दी। उन्होंने दरभंगा में महाराणा प्रताप पार्क और चेतक घोड़े सहित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की, जिसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जा रहा है।पूर्व मंत्री डॉ. राजू सिंह ने कहा कि यह पुण्यतिथि इतिहास से ऊर्जा लेने का अवसर है, जबकि विधायक सुजीत सिंह ने क्षत्रिय समाज के बलिदानों का उल्लेख कर सामाजिक समरसता और युवा चरित्र निर्माण पर बल दिया। विधायक संजय सिंह ने इसे आत्मनिर्भरता और स्वराज की प्रेरणा बताया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ‘पिंकू’ ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और एकता के लिए कार्य करता रहेगा तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों पर अमल करेगा।

Share