Home Featured दरभंगा में महिलाओं के लिए शुरू होने जा रही है पिंक बस सेवा, कंडक्टर होंगी महिलाएं।
Featured - मुख्य - May 20, 2025

दरभंगा में महिलाओं के लिए शुरू होने जा रही है पिंक बस सेवा, कंडक्टर होंगी महिलाएं।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ से कलेक्ट्रेट तक सफर अब आसान होगा। राज्य सरकार की पहल पर दरभंगा को 2 पिंक बसें मिली हैं। ये बसें शहर पहुंच चुकी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 2 दिन में सेवा शुरू हो जाएगी। नगर विकास और आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार ने इसकी जानकारी दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा पथ परिवहन निगम को दो पिंक बसें और 24 डीजल बसें दी हैं। पिंक बसों का संचालन जल्द शुरू होगा। मंत्री जीवेश कुमार ने बसों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत पिंक टॉयलेट और पिंक बस सेवा शुरू की गई है। पटना में दो दिन पहले पिंक बस सेवा शुरू हो चुकी है। अब दरभंगा में भी 2 रूट पर 2 पिंक बसें चलेंगी। पिंक बस सेवा दिल्ली मोड से समाहरणालय और फिर वापस समाहरणालय से दिल्ली मोड़ तक चलेगी।

Advertisement

फिलहाल पिंक बसों में पुरुष चालक रहेंगे। कंडक्टर महिलाएं होंगी। आने वाले दिनों में महिला चालकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद पिंक बसों का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथ में होगा। ड्राइवर, कंडक्टर और देखरेख करने वाली सभी महिलाएं होंगी। मंत्री ने कहा कि यह सब पहली बार बिहार में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पटना को 15 अगस्त तक मेट्रो युक्त शहर बना देंगे।

Advertisement

बिहार के 6 जिलों के लिए पिंक बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही सफर करेंगी। पहले फेज में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 20 मिनी पिंक बस खरीदी हैं। पिछले शुक्रवार को सुबह 11 बजे CM नीतीश कुमार ने पटना में सीएम हाउस से पिंक बसों और डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाई थी। राज्य सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के बजट में पिंक बस शुरू करने की बात कही थी।

Advertisement
Share