Home Featured विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कामिनी देवी (24) के रूप में हुई है। वह करीब एक वर्ष पूर्व अपने ही गांव के मुकेश मुखिया से प्रेम विवाह कर ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर कामिनी देवी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। घटना के दिन उसका शव घर के अंदर से बरामद किया गया।

Advertisement

पति समेत ससुराल वाले फरार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।

घटना के बाद पति मुकेश मुखिया समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मृतका की तीन माह की बच्ची के सिर से मां का साया उठने से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

Advertisement

चचेरे भाई का आरोप – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है।

मृतका के चचेरे भाई रविराज कुमार ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले भी दहेज को लेकर घर में विवाद हुआ था। घटना के समय घर में पति, सास-ससुर और ननद मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। उनका कहना है कि दहेज नहीं मिलने पर कामिनी देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

Advertisement

मृतका की मां अमीना देवी ने बताया कि घटना के समय वह डीएमसीएच में अपनी दूसरी बेटी के ऑपरेशन को लेकर मौजूद थीं। उन्हें फोन से घटना की जानकारी मिली। अमीना देवी ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ लोग 50 हजार रुपये का प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी की हत्या कर दी गई, लेकिन समाज से कोई ठोस फैसला नहीं हुआ।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share