
दरभंगा समेत बिहार की ट्रेनें प्रभावित: गोरखपुर-गोंडा पर 23-24 जनवरी को मेगा ब्लॉक।
दरभंगा: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया खंड (12 किमी) पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण 23 और 24 जनवरी को मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे दरभंगा, बरौनी, मुजफ्फरपुर जैसी बिहारी ट्रेनें सहित कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं।

बभनान व स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रद्द रहेगा।23 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली 02569 नई दिल्ली स्पेशल, 12565 नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी से 02563 नई दिल्ली स्पेशल तथा मुजफ्फरपुर से 12557 आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाय गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से संचालित होंगी। इसी दिन नई दिल्ली से 02570 दरभंगा स्पेशल, आनंद विहार से 12558 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से 12408 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 02564 बरौनी स्पेशल, आनंद विहार से 15280 सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से 14674 जयनगर एक्सप्रेस तथा काठगोदाम से 13020 हावड़ा एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर रूट अपनाएंगी।24 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली 22551 जलंधर सिटी एक्सप्रेस भी गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाय गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से नवीनतम अपडेट के लिए हेल्पलाइन 139 या स्टेशन संपर्क करने को कहा है।


