
दरभंगा सहित कई जिलों में मध्य रात्रि को हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता।
दरभंगा: दरभंगा सहित मधुबनी,समस्तीपुर, पटना एवं राज्य के कई जिलों में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजकर 35 मिनट पर धरती डोली। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था।


