Home Featured दरभंगा से पटना जा रही यात्री बस में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री।

दरभंगा से पटना जा रही यात्री बस में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री।

दरभंगा: दरभंगा से पटना जा रही एक यात्री बस में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। हाजीपुर और पटना के बीच महात्मा गांधी सेतु पर यह हादसा हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के साथ ड्राइवर और खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह धूं-धूंकर जल गई। बताया जा रहा है कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह हादसा महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर पाया नंबर 14 के पास हुआ। बस शिव गंगा ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। यह दरभंगा के लहेरियासराय से पटना के गांधी मैदान जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग का विकराल होने से पहले ही सभी गाड़ी से बाहर आ गए। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Advertisement

आग लगने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर यातायात बंद हो गया है। इस लेन पर जाम लग गया है। आग की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग को बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि, बस पूरी तरह जल गई।

Advertisement
Share