
दिल्ली में जो सरकार चल रही है उसमें बिहार का बड़ा योगदान है : संजय झा।
दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि दिल्ली में जो सरकार चल रही है उसमें बिहार का बड़ा योगदान है। उसका लाभ बिहार को काफी ज़्यादा मिला है। इसी का परिणाम हुआ कि इस वर्ष के केंद्रीय मंत्रिमंडल के बजट को लोग बिहार का बजट कहने लगे।

मिथिला का बिहार सरकार में भी काफी योगदान है, यदि मिथिलांचल में सीट नहीं मिलती तो पिछली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। वे रविवार को लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि से यहां यहीं कहने आए हैं कि बिहार विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को ध्यान में रखकर विकास को मुद्दा बनाएं।

नीतीश कुमार 19 साल से मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले पूर्व भी कई वर्षों तक केंद्र में मंत्री रहे। कभी उनके दामन पर कोई दाग नहीं लगा। हमें उनके कार्यों पर गर्व है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जो विपक्ष लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की क्षमता को कम करके आंक रहे थे, चुनाव परिणाम के बाद उनकी बोलती बंद हो गई है। उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा में भी उन सभी कार्यों को किया जो काम पटना में किया। एम्स, एयरपोर्ट, तारामंडल, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अनेक काम जो पटना में हुए, वे सब दरभंगा में भी हुए। मंत्री लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नारी शक्ति का सबसे बड़ा हितैषी और सम्मान देने वाला बताया। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा में भी उन सभी कार्यों को किया जो काम पटना में किया।

एम्स, एयरपोर्ट, तारामंडल, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अनेक काम जो पटना में हुए, वे सब दरभंगा में भी हुए। मंत्री लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नारी शक्ति का सबसे बड़ा हितैषी और सम्मान देने वाला बताया। विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने साबित कर दिया है कि विकास ही बिहारी का मुख्य मुद्दा है। उनके मुख्यमंत्री के रूप में लगभग दो दशक के कार्यकाल में बिहार ने नित्य नई ऊंचाइयों को छुआ हैऔर इनका तुलना किसी से किया जाना ही व्यर्थ है।


