Home Featured दिव्यांग नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

दिव्यांग नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू काम करने वाली दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया गया। पीड़िता ने 3 दिसंबर को एक पुत्र को जन्म दिया।

पीड़िता के पिता ने जाले थाने में कछुआ गांव निवासी विन्देश्वर मिश्र के पुत्र संतोष कुमार मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया कि लड़की दो वर्षों से उनके घर में झाड़ू-पोंछा का काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने पहले टालमटोल किया, लेकिन सामाजिक दबाव के बाद अपराध स्वीकार कर लिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने प्राथमिकी दर्ज कर एसआई दीप शिखा को जांच सौंपी। एसआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे दरभंगा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share