Home Featured दुकान में सेंध काटकर नगद सहित 16 लाख के मोबाइल सेट चोरी।

दुकान में सेंध काटकर नगद सहित 16 लाख के मोबाइल सेट चोरी।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर टावर चौक स्थित गलैक्सी मोबाइल दुकान में सेंध काटकर 27 हजार नगद सहित 16 लाख रुपए मूल्य की विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सेट चोरी कर चोर फरार हो गए। इस संबंध में दुकान के संचालक सुनील ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर वे घर चले गए। जब सुबह में दुकान खोला तो दुकान के अंदर में शौचालय का गेट खुला हुआ देखा, जहां मोबाइल का खोला पड़ा हुआ था। जिसमें से मोबाइल सेट गायब मिला और पीछे के दीवार में सेंध किया हुआ था। साथ ही दुकान के रैक पर एक भी मोबाइल सेट नहीं देखा तो पूरा माजरा उनके समझ मे आ गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बहेड़ा थाना पुलिस को दिया।

Advertisement

बहेड़ा थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही उक्त दुकान पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर से दो लोहे का खंती नुमा राॅड, एक पीलास, चार पेंचकस, दो चाकू बरामद किया। उसके बाद स्वान दस्ता की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिला।

Advertisement

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंन्द्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर स्वान दस्ता की टीम को भी बुलाया गयी है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Share