
दुर्गा पूजा पर महिलाओं को दस हजार की किस्त, अशोक पेपर पर वैकल्पिक व्यवस्था: संजय झा।
दरभंगा: लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में आयोजित एनडीए सम्मेलन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर मातृशक्ति को रोजगार योजना अंतर्गत दस हजार रुपए की किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस बार एनडीए की सरकार बनने पर जिले की बंद पड़ी अशोक पेपर मिल को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुनर्जीवित किया जाएगा।

सांसद संजय झा ने सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं, लंबे समय से बंद पड़ी अशोक पेपर मिल को लेकर जनता की मांग को देखते हुए इसे पुनः शुरू करने के ठोस उपाय किए जाएंगे।


