Home Featured दुर्घटनाग्रस्त बागमती एक्सप्रेस सोमवार को पहुंचेगी दरभंगा जंक्शन।
Featured - मुख्य - October 13, 2024

दुर्घटनाग्रस्त बागमती एक्सप्रेस सोमवार को पहुंचेगी दरभंगा जंक्शन।

दरभंगा: मैसुर से दरभंगा आने वाली दुर्घटनाग्रस्त बागमती एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को दरभंगा जंक्शन पर पहुंच रही है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज होरो ने बताया इस हादसे में इस ट्रेन में सवार उनके रेंज क्षेत्र के किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बता दें कि गाड़ी संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस चेन्नई मंडल के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को मालगाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो डिब्बे पटरी से उतर गये थे।

Advertisement
Share