
दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने वाले को 10 साल कैद, 5.5 लाख जुर्माना।
दरभंगा: सिविल कोर्ट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय ने शनिवार को साइबर थाना कांड 31/23 के सत्र वाद 20/24 में पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर निवासी गजेंद्र पटेल उर्फ अमित कुमार को एक महिला के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में 10 वर्ष की कैद व साढ़े 5 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि धारा 376 भादवि के तहत 10 वर्ष कैद व 50 हजार जुर्माना (न चुकाने पर 2 वर्ष अतिरिक्त), आईटी एक्ट धारा 67ए के तहत 2 वर्ष कैद व 5 लाख जुर्माना (न चुकाने पर 2 माह अतिरिक्त) सुनाई गई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
अपर लोक अभियोजक ललन कुमार के अनुसार अभियोजन पक्ष ने सुचिका, उसके पति, पुलिस अनुसंधानक व चिकित्सक सहित 5 गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध मानते हुए सजा सुनाई।

