
दो देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
दरभंगा: कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद आरजू और मोहम्मद सरफराज अंसारी के रूप में हुई है।

प्रशिक्षु पुअनि रजनी कुमारी को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश मुफ्ती मोहल्ला स्थित दरभंगा रेस्ट हाउस के पास एक निर्माणाधीन मकान में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया।

मोहम्मद आरजू की उम्र 29 साल है। वह पुरानी मुंसफी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अशरफ अली उर्फ चांद है। दूसरा बदमाश सरफराज अंसारी उर्फ आफिये, मो जाहिद अंसारी का बेटा है। उसकी उम्र 25 साल है।

मोहम्मद आरजू के खिलाफ अलग-अलग थानों में अब तक आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से हथियार लेकर घूमता था। लोगों को डराता था। उस पर रंगदारी मांगने का भी केस दर्ज है। पुलिस को उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम उस पर नजर रखे हुए थी। सरफराज अंसारी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

सिटी एसपी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों किस वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर निकले थे।
सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मोहम्मद आरजू लंबे समय से हथियार लेकर घूमता था। लोगों को डराता था। उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम उस पर नजर रख रही थी। मोहम्मद आरजू पर रंगदारी मांगने का भी मामला दर्ज है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

