Home Featured दो देशी बंदूकें, एयरगन व 17 कारतूस बरामद, दो भाई गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 23, 2025

दो देशी बंदूकें, एयरगन व 17 कारतूस बरामद, दो भाई गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में 23 नवंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल और थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान की संयुक्त टीम ने छापामारी की, जिसमें दो भाइयों से दो देशी बंदूकें, एक एयरगन प्रकार का हथियार, 15 जिंदा कारतूस और दो मिसफायर कारतूस बरामद हुए। आरोपी नीतीश पासवान और बमबम पासवान, दोनों स्वर्गीय घिना पासवान के पुत्र, अदलपुर निवासी हैं, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई वास्तव में 22 नवंबर की रात शुरू हुई थी, जब पुलिस शिक्षक हत्याकांड से जुड़े सड़क जाम मामले (कांड संख्या 40/25) में फरार आरोपी कौशल पासवान की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची। छापेमारी दल को घर पर आरोपी के दो भाई नीतीश और बमबम पासवान मिले, जिनके संदिग्ध हाव-भाव पर पूर्ण तलाशी ली गई। पूछताछ में उन्होंने हथियारों को आत्मरक्षा के लिए रखने का दावा किया, लेकिन वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisement

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंशु कुमारी, सब-इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह, अजित टोप्पो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह सफलता एसएसपी के निर्देश पर की गई है, और फरार आरोपी कौशल पासवान की तलाश जारी है।

Advertisement
Share