Home Featured दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीसरी पीछे से टकराई; एक मृत, एक गंभीर।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 22, 2025

दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीसरी पीछे से टकराई; एक मृत, एक गंभीर।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेरा–बहेड़ी एसएच-88 पर कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 15 वर्षीय मो. शमीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समस्तीपुर के फतेपुर निवासी रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शमीर अपने ग्रामीण कुजरत अली के साथ बहेड़ी बाजार आया था और चाय पीने के बाद बाइक चलाने पर अड़ गया था। जैसे ही वे कॉलेज मोड़ पहुंचे, बहेरा की ओर से आ रहे रौशन की होंडा साइन से भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शमीर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisement

बहेड़ी दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक सवार को भी हल्की चोटें आईं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बहेड़ी सीएचसी भेजा, जहां से रौशन को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक शमीर मोटगाह निवासी मो. नईम का पुत्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया।

Advertisement

बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों बाइकों पर एक-एक सवार थे; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी उससे टकरा गई। अधिकारी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग और नाबालिग का बाइक चलाना सामने आया है, साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की।

Advertisement

Share