Home Featured नये थानाध्यक्ष की नई धमक, 24 घंटे के भीतर चोरी का उदभेदन कर सामान भी किया बरामद।

नये थानाध्यक्ष की नई धमक, 24 घंटे के भीतर चोरी का उदभेदन कर सामान भी किया बरामद।

दरभंगा: कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण लहेरियासराय के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पेश किया है। उनके नेतृत्व में पुलिस ने चोरी की घटना का न केवल 24 घण्टे के भीतर उदभेदन कर लिया, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार कर समान एवं नगद की बरामदगी भी कर ली।

दरअसल, लहेरियासराय थाना अंतर्गत लोहिया चौक के निकट अवस्थित राजधानी ड्रेसेज कपड़ा दुकान में गत 22-23 मई की रात्रि में एस्बेस्टस का छत तोड़कर दुकान का सामान चोरी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में लहेरियासराय थाना कांड संख्या 331/25 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी भगवान बाबू सिंह के पुत्र आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। साथ ही दो विधि विरुद्ध किशोर को माननीय किशोर न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आदित्य सिंह के घर से चोरी गये सामानों की बरामदगी की गई है। बरामद सामानों में 9 शर्ट, 4 लहंगा तथा 13,800 रुपया शामिल है। छापामारी दल में पुअनि अमित कुमार के साथ लहेरियासराय थाना के पुलिस बल शामिल थे।

Advertisement
Share