Home Featured नवविवाहित BPSC शिक्षिका का शव खेत में मिला, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 27, 2025

नवविवाहित BPSC शिक्षिका का शव खेत में मिला, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में शनिवार को नवविवाहित BPSC शिक्षिका का शव ससुराल के पीछे खेत में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 25 वर्षीय पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है। मार्च 2025 में ही उसकी शादी बिरौल के सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड निवासी प्रमोद प्रसाद से हुई थी। पति भी BPSC शिक्षक हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मृतका का शव घर से महज 15 फीट पीछे खेत में मिला। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष ने हंगामा किया और गुस्से में सड़क जाम कर दिया।

Advertisement

मृतका के पिता प्रमोद कुमार साहू ने बताया, “शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ससुर ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी घर से भाग गई है। जब मैं डुमरी पहुंचा तो देखा खेत में बेटी का शव पड़ा था। साफ है कि ससुरालवालों ने साजिश के तहत बेटी की हत्या की है।”भाई मनिकेश कुमार ने भी कहा कि बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर बहन की हत्या कर दी है। सुबह जब ससुर का फोन आया तो कहा गया कि पुष्पा घर से लापता है, वहीं जीजा ने फांसी लगाने की बात कहकर टाल दिया।

Advertisement

मामले में SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिवार ने भी हत्या की आशंका जताई है। पति और ससुर फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement

Share