Home Featured नवोदय विद्यालय में हुए छात्र की मौत मामले में निलंबित किए गए प्रधानाचार्य।

नवोदय विद्यालय में हुए छात्र की मौत मामले में निलंबित किए गए प्रधानाचार्य।

दरभंगा: नवोदय विद्यालय में छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई हुई है। विद्यालय के प्रिंसिपल मो. शकिर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें नवोदय विद्यालय समिति के रीजनल ऑफिस भेजा गया है। समिति के डिप्टी कमिश्नर गिरीश कुमार ने पत्र जारी कर हटाने का आदेश दिया।

Advertisement

निवर्तमान प्राचार्य मो. शाकिर ने बताया कि मैं कहीं भी दोषी नहीं हूं। फिलहाल मुझे रीजनल ऑफिस पटना बुला लिया गया है। पचाढी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य का प्रभार शिवहर नवोदय विद्यालय के उप प्रचार्य विजय कुमार को सौंप दिया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह आदेश नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नोएडा के डिप्टी कमिश्नर गिरीश कुमार के आदेशानुसार किया गया है।

केवटी मुख्यालय पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी के 13 वर्षीय बेटे जतिन गौतम की नवोदय विद्यालय के छात्रावास में संदिग्ध स्थिति में मंगलवार को मौत हो गई थी। जतिन 8वीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही केवटी और आसपास के गांवों से हजारों लोग नवोदय विद्यालय परिसर पहुंच गए।

Advertisement

लोगों ने हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक प्रशासनिक भवन में घंटों बंद हो गए थे। एफएसएल की टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाई थी। परिजन ने जतिन की मौत को हत्या बताया था।

जतिन की मां रूबी कुमारी और पिता संतोष साहू ने कहा कि बेटे की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। संतोष साहू ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे जतिन ने मां से फोन पर बात की थी। उसने कहा था, यहां से मुझे ले चलो, साथी लोग टॉर्चर करते हैं। जतिन पहले भी रैगिंग की शिकायत कर चुका था। पिता ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल और हाउस मास्टर को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Advertisement

घटना के बाद जतिन की बहन आंचल, जो इसी विद्यालय की छात्रा है, वो रोती रही। उसने बताया कि जतिन अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी था। वह भविष्य को लेकर सपने देखता था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का प्रतिष्ठित विद्यालय है। यहां बच्चों को हर सुविधा दी जाती है। यह घटना प्राचार्य और हॉस्टल इंचार्ज की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि वह खुद सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए पत्र लिखेंगे।

Share