
नहर में कार पलटने से तीन युवकों की डूबकर दर्दनाक मौत।
दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा धूंसी के पास नहर में कार गिरने से चालक सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 17 दिसंबर रात करीब 11 बजे की है। मृतकों में नेहरा गांव के शंभु यादव (नर्सिंग होम संचालक व चालक), सुजीत सहनी व अजय सहनी शामिल हैं।
बताया जाता है कि नर्सिंग होम पर एकत्रित युवकों को घर छोड़ने निकले शंभु ने पहले रोहित सहनी को छोड़ा। फिर अजय व सुजीत को मखाना फोड़ी वाले घर ले जाते समय स्युलिस गेट के पास नहर में कार पलट गई। करीब पांच फीट पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो नहर में पलटी कार मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिए
तीनों नवयुवक शादीशुदा थे। अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने पुष्टि की।विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बीडीओ दुनिया लाल यादव ने सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। प्रखंड प्रमुख पवन यादव व विधायक प्रतिनिधि मुरारी मोहन मिश्र ने भी सांत्वना दी।

