Home Featured नाबालिग के अपहरण मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

नाबालिग के अपहरण मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दाल मील इंडस्ट्री एरिया के पास रहने वाले एक परिवार के 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। अपहृता के पिता ने इस मामले में सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में अपहृता के पिता के द्वारा भेलूचक निवासी राजा साह सहित उसके भाई राम साह और उसकी मां रेखा देवी पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि अपहृता के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Share