
नाबालिग के साथ मारपीट एवं छेड़खानी के आरोप में एक गिरफ्तार।
दरभंगा: नाबालिग के साथ मारपीट कर जानलेवा हमलाकरने के बीच छेड़खानी को लेकर बीते माह 7 दिसम्बर को दर्ज नगर थाना में कांड संख्या 348/23 के प्राथमिक अभियुक्त राजकुमार गंज यादव टोला निवासी सुनील यादव को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि पीछे दिनों नगर थाना में दर्ज धारा 448, 341, 323, 307, 354(बी),504/506/34 आईपीसी एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


