Home Featured नाबालिग को गांजा लाने को कहा, विरोध पर बाप को पांच युवकों ने किया लहूलुहान।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 20, 2025

नाबालिग को गांजा लाने को कहा, विरोध पर बाप को पांच युवकों ने किया लहूलुहान।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 5 युवकों ने अजय चौपाल (40) को घर से खींचकर डंडे और लात-घूसों से बेरहमी से पीट दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Advertisement

पीड़ित की पत्नी ने बताया कि गुरुवार को गांव के कुछ युवकों ने उनके नाबालिग बेटे को गांजा लाने को कहा। विरोध पर बेटे की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर परिवार वाले आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। इसी से नाराज होकर शुक्रवार शाम वे घर आ धमके। पहले नोकझोंक हुई, फिर अजय को बाहर खींचकर लहूलुहान कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।पीड़ित परिवार ने अभी कमतौल थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूरा मामला संवेदनशीलता से देखा जा रहा है।

Advertisement
Share