Home Featured निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।
Featured - मुख्य - November 27, 2024

निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।

दरभंगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में बहादुरपुर पंचायत में प्रो बोनो अधिवक्ता रामकुमार झा ने संविधान सप्ताह के तहत निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित कर लोगो को जागरूक किया।

Advertisement

उन्होंने लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए नालसा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक सरीता कुमारी ने भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement
Share