Home Featured नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में दरभंगा का युवक गिरफ्तार, किसी और छात्र की जगह दिया था परीक्षा।

नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में दरभंगा का युवक गिरफ्तार, किसी और छात्र की जगह दिया था परीक्षा।

दरभंगा: नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा के आरोप में दरभंगा के रहमगंज काली मंदिर निवासी रामबाबू मलिक को समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह किसी और छात्र की जगह परीक्षा देने गया था। उसके साथ मोहनपुर से बेगूसराय जेल के डॉक्टर राजीव कुमार को भी पकड़ा गया है।

Advertisement

रामबाबू, सुरेश कुमार मलिक का बेटा है। वह दरभंगा में कैजुअल काम करता है। उसके भाई दीपक कुमार ने बताया कि रामबाबू समस्तीपुर में मामा के सास के अंतिम संस्कार में गया था। वहां से लौटने के बाद एक डॉक्टर से मिलने गया। उसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। परिजनों को एक अनजान नंबर से फोन आया कि रामबाबू को पुलिस ने उठा लिया है। भाई दीपक ने कहा कि, मेरे भाई को बेवजह फंसाया गया है।

Advertisement

रामबाबू की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं है। दीपक ने कहा कि मेरा भाई बीए पास है। वह डॉक्टर की परीक्षा कैसे दे सकता है। उसे दुश्मनी में फंसाया गया है।

Advertisement

पिता सुरेश कुमार मलिक ने कहा कि अगर रामबाबू ने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। वह दरभंगा में नहीं रहता। समस्तीपुर में रहता है। किसके साथ रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ दिन पहले घर आया था, फिर चला गया।

Advertisement

परिजन ने कहा कि डॉक्टर राजीव कुमार से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्हें जानते भी नहीं। बताया जा रहा कि बीए पास रामबाबू को डीएमसीएच में दैनिक कर्मी के रूप में 15 साल पहले नौकरी मिली थी। जहां उसकी तैनाती परीक्षा विभाग में थी। जिसके बाद वह मेडिकल और एमबीबीएस के छात्रों से काउंसिलिंग के दौरान मोटी रकम लेने लगा। उसने काफी संपत्ति भी अर्जित कर लिया।

घर भी खूब आलिशान बना रखा है। खुद को डीएमसीएच का अधिकारी बता हाई प्रोफाइल लड़की से शादी भी की, लेकिन उसकी पत्नी को 4 दिन में ही सच्चाई का पता चल गया। वह उसको छोड़कर चली गई। शहर में कई जगह संपत्ति भी अर्जित कर रखा है।

पारामेडिकल और एमबीबीएस के फर्जीवाड़ा की शिकायत 2023 में डीएमसी प्रशासन से की गई, सबूत मिलने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके बाद कुछ दिनों तक भू माफिया का काम किया। इसके बाद किसी माध्यम से नीट परीक्षा से जुड़ गया। जिसके बाद सोमवार को उसकी गिरफ्तारी आज समस्तीपुर से हुई है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Share