Home Featured नेत्रहीन विद्यालय में लुई ब्रेल जयंती मनाई गई, दिव्यांग छात्रों के लिए नई कंप्यूटर लैब की घोषणा।
Featured - मुख्य - January 4, 2026

नेत्रहीन विद्यालय में लुई ब्रेल जयंती मनाई गई, दिव्यांग छात्रों के लिए नई कंप्यूटर लैब की घोषणा।

दरभंगा: श्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय, दरभंगा में ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग आशीष अमन, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश किरण झा तथा मूक-बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

अतिथियों ने लुई ब्रेल के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में उनके योगदान को याद किया। जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पठन, लेखन और अनुशासन विषयक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि विद्यालय परिसर में दिव्यांग छात्रों के लिए जल्द एक नई कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएगी। बताया गया कि इस पहल से छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के कर्मी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Share