Home Featured नेपाल की रहने वाली युवती से दरभंगा में दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।

नेपाल की रहने वाली युवती से दरभंगा में दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: नेपाल की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर युवती ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Advertisement

प्राथमिकी में बताया कि सोनू और उसकी पत्नी चांदनी ने उसके गांव पहुंचकर आर्केस्ट्रा में काम देने को लेकर उसे अपने घर मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव से कुछ दूर छपराही गांव लेकर आए थे। कई महीनों तक उन्हें ग्राहकों के पास भेजता रहा। सोनू की पत्नी चांदनी ने लड़की को बताया कि यदि किसी को कुछ बताएगी तो तुम्हारा वीडियो पति के पास है। वायरल कर देंगे। युवती को घर पहुंचाने को लेकर 23 जुलाई 2024 को दरभंगा लाया। उसके बाद उसे घर में रखा कई ग्राहकों के पास भेजा। 26 जुलाई को उसे हॉस्पिटल रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक के पास छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहकीकात करने के लिए युवती को लेकर शहर के उस घर में गई, जहां उसे रखा गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।

Advertisement
Share