
नेपाल रूट से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी।
दरभंगा:नेपाल रूट से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों पर हाई अलर्ट जारी किया। डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि सभी जिले को अलर्ट कर दिया गया है। होटल आदि चेक करने के बीच वाहन चेकिंग आदि को कहा गया है।

वहीं, उन्होंने बताया कि मुख्यालय से भी एडवाइजरी जारी की गई है। इस पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से रेंज के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। मालूम हो कि पूर्व से आतंकियों का सेफ जोन कहे जाने वाले दरभंगा रेंज से डेढ़ दर्जन आतंकियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

आईएम का प्रमुख यासीन भटकल भी दरभंगा में ही ठिकाना बनाए रखा था, वर्ष 2014 में इसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके दाहिने हाथ कहे जाने वाले समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तहसीम उर्फ टीएम मोनू भी गिरफ्तार हुआ था। भटकल सिवधाड़ा में एक साइकिल मिस्त्री की बेटी से भी यहां शादी कर रखा था। इतना ही नहीं स्लीपर सेल में भी यहां से कई लोगों को रखा था। पूर्व में एनआईए और खुफिया विभाग ने तीस आतंकियों के बिहार से तार जुड़े रहने का भी रिपोर्ट दिया था।


