Home Featured न्यायालय सख्त: डीएमसीएच अधीक्षक और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष पर गिरफ्तारी वारंट।

न्यायालय सख्त: डीएमसीएच अधीक्षक और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष पर गिरफ्तारी वारंट।

दरभंगा: न्यायिक आदेश का ससमय अनुपालन नहीं करने को लेकर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में डीएमसीएच अधीक्षक और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, काराधीन अभियुक्तों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत ने पीड़ित का जख्म प्रतिवेदन मंगाया था। इसके लिए डीएमसीएच अधीक्षक को आदेशित किया गया था। बावजूद इसके न तो रिपोर्ट भेजी गई और न ही कारण बताया गया। कोर्ट ने इसे न्यायिक आदेश की अवहेलना मानते हुए अधीक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। साथ ही बेंता थानाध्यक्ष को कार्यान्वयन प्रतिवेदन 28 अगस्त तक अदालत में समर्पित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

वहीं, सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 133/25 से संबंधित नियमित जमानत याचिका (538/25) की सुनवाई 2 जुलाई से लंबित है। अदालत के बार-बार निर्देश देने के बावजूद केस डायरी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने अनुसंधानक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया तथा थानाध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी एसएसपी को दी गई है।

Advertisement

कोर्ट ने आदेश दिया है कि 1 सितंबर तक संबंधित केस डायरी अदालत में समर्पित की जाए।

Share